
राहुल मालवीया, भगवानपुरा मप्र
पिपलझोपा में लगेगा तीन मार्च को भगोरिया हाट।भगवानपुरा आदिवासी अंचल ल में परंपरा प्रेम व प्रकृति के संगम भगोरिया हाट 24 फरवरी से शुरू होगा। यह विशेष पर्व होलिका दहन तक साप्ताहिक हाटो का भगोरिया हाट के रूप में इस साल पहला भगोरिया हाट 24 फरवरी को पिपलझोपा व मोहना से शुरू होना था पर पिपलझोपा ग्राम के पटेल सरपंच पुजारा व ग्रामीणों व व्यापारियों ने बताया कि मंगलवार 3 मार्च को सूर्यग्रहण होने के कारण होलिका दहन नही हो पाएगी जिस कारण मंगलवार को पीपलझोपा के ग्रामीणों ने निर्णय लिया है कि पिपलझोपा का भगोरिया हाट अब लास्ट 3 मार्च को रहेगा और बुधवार को होलिका दहन किया जाएगा। गुरुवार से त्योहार मनाया जाएगा गांव के पटेल थुसिया सोलंकी व सरपंच प्रतिनिधि नानसिंग जाधव ने सभी व्यापारियों से आग्रह किया है व समजजनो से भी आग्रह किया है कि 3 मार्च को भगोरिया में आये। प्रवासियों की घर वापसी संस्कृति को बचाने पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे समाजजन ओर उल्लास उमंग के साथ ढ़ोल की थाप पर थिरकेंगे समाजजन25 फरवरी को सिरवेल- धुलकोट26 फरवरी को काबरी धूपा27 फरवरी को बरुड़28 फरवरी को भगवानपुरा1 मार्च को भाग्यपूर2 मार्च को बिस्टान3 मार्च को पिपलझोपा का रहेगा।

